विदिशा: मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विनीत दांगी ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में 5 जनवरी से प्रदेशव्यापी यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य किसानों की प्रमुख समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना है।

किसानों की मुख्य मांगे:

  • गेहूं और धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 4000 रुपये प्रति क्विंटल की जाए।
  • सोयाबीन की MSP 6000 रुपये प्रति क्विंटल हो।
  • मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी अनिवार्य की जाए।
  • नकली बीज और खाद बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
  • प्याज, आलू, टमाटर, और लहसुन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए।
  • खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में और समय पर उपलब्ध हो।
  • भूमि अधिग्रहण कानून में बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
  • लैंड पूलिंग एक्ट समाप्त किया जाए।

दांगी ने बताया कि यह यात्रा जिले की सभी विधानसभाओं के बूथ स्तर तक प्रत्येक गांव में जाएगी। इस यात्रा का मकसद किसानों की आवाज को मजबूत करना और उनकी समस्याओं का समाधान प्राप्त करना है।

यात्रा के दौरान किसानों को अपनी मांगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और सरकार पर दबाव डाला जाएगा कि वह इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे।