विदिशा किसान जन आंदोलन यात्रा 8 जनवरी से होगी प्रारंभ
विदिशा। किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित विदिशा किसान जन आंदोलन यात्रा का शुभारंभ 8 जनवरी से किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री सोमेश तिवारी ने बताया कि यह यात्रा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक देवखजूरी अंतर्गत देवखजूरी गांव से प्रारंभ होगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा ब्लॉक देवखजूरी के प्रत्येक गांव में जाएगी और हर गांव के प्रत्येक बूथ तक पहुँचेगी। इस दौरान किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
सोमेश तिवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान किसानों से वार्तालाप कर निम्नलिखित प्रमुख मांगों को लेकर जनसमर्थन जुटाया जाएगा—
किसानों की प्रमुख मांगें :
गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹4000 प्रति क्विंटल की जाए।
धान की MSP ₹4000 प्रति क्विंटल निर्धारित की जाए।
सोयाबीन की MSP ₹6000 प्रति क्विंटल की जाए।
मक्का की समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीदी सुनिश्चित की जाए।
नकली बीज एवं खाद बेचने वालों के खिलाफ कठोर एवं सख्त कानून बनाया जाए।
किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में एवं समय पर उपलब्ध कराई जाए।
भूमि अधिग्रहण कानून में बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए।
लैंड पूलिंग एक्ट को समाप्त किया जाए।
जंगली जानवरों एवं आवारा मवेशियों द्वारा फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
बिजली विभाग द्वारा किसानों पर बनाए गए झूठे प्रकरणों को रद्द किया जाए।
तिवारी ने कहा कि यह यात्रा किसानों की आवाज़ को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी और किसान हितों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष का आधार तैयार करेगी।
मध्य प्रदेश स्पेशल
विदिशा:- किसान जनआंदोलन यात्रा 8 जनवरी से प्रारंभ
जिला महामंत्री सोमेश तिवारी ने दी कार्यक्रम की सूचना
January 06, 2026 10:29 PM
1 min read
39 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google