ओवरलोड वाहनों पर विदिशा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई – न्यायालय ने लगाया ₹90,000 जुर्माना
सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 25.02.2026 को थाना यातायात पुलिस विदिशा द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना यातायात प्रभारी श्री आशीष राय एवं उनकी टीम द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक भार ले जाने वाले वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त किया गया तथा प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन पर ₹90,000 (नब्बे हजार रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

Continue With Google
Comments (0)