*सतर्क रहें • सुरक्षित रहें*
*“6 किलो सोना” का लालच बन सकता है बड़ी ठगी — संदिग्ध गैंग से रहें सतर्क*
विदिशा पुलिस आमजन एवं व्यापारियों को सतर्क करती है कि अलवर (राजस्थान) एवं अन्य जिलों/राज्यों से आए संदिग्ध ठग गिरोह जिले में सक्रिय हो सकते हैं। यह गिरोह खुदाई में कथित रूप से प्राप्त 6 किलो सोना मिलने का झांसा देकर लोगों को लालच देता है।
विश्वास में लेने के लिए यह गिरोह सोने का एक छोटा टुकड़ा जांच हेतु देता है, जो जांच में सही पाया जाता है। इसके बाद शेष सोना दिखाने या सौदा तय करने के बहाने किसी अज्ञात अथवा सुनसान स्थान पर बुलाया जाता है, जहाँ ठगी, लूट या अन्य आपराधिक घटना कारित की जा सकती है। कुछ मामलों में शेष सोने के नाम पर नकली धातु थमाकर भी ठगी की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में गंभीर अपराध घटित होने की आशंका बनी रहती है।
*विशेष अपील — सोनी एवं सुनार बंधुओं हेतु :*
यदि कोई भी अज्ञात व्यक्ति सोना जांच हेतु छोटा टुकड़ा लेकर आए और बड़ी मात्रा में सोना मिलने या बेचने का दावा करे, तो किसी भी प्रकार की जांच, सौदेबाजी या लेन-देन न करें। ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतें और लालच में न आएँ।
*विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:*
👉 किसी भी प्रकार के अवैध सोने अथवा खुदाई से जुड़े प्रस्तावों से दूर रहें।
👉 अज्ञात व्यक्तियों के साथ नकद लेन-देन करने या अकेले मिलने से बचें।
👉 ऐसी किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल नंबर 9479999398 या डायल-112 पर सूचना दें।
आपकी त्वरित सूचना से बड़ी ठगी या गंभीर अपराध को रोका जा सके ll

Continue With Google
Comments (0)