घण्टो गुल रहती है बिजली ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

निसरपुर पुनर्वास स्थल में बिजली की लुका छुपी से तंग ग्रामीणों ने दिया विधुत मण्डल को ज्ञापन 
निसरपुर पुनर्वास में बिजली की आवाजाही से बीमार बच्चे एवं आम जन पटेशन है 
नीरपुर से सप्लाय होने वाली बिजली आस पास के ग्रामीण 
ईलाकों में भी सप्लाई होती है अगर दूसरे गांवों में बिजली की परेशानी आती है तब भी निसरपुर पिपल्या फीडर की पूरी सप्लाई बंद कर दी जाती है जो घण्टो ििनतजार के बाद लॉट कर आती है ऐसी दिक्कतों ओर ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग के चलते कम बिजली मिलती है जिसे घरों में लगे पंखे कूलर यह तक कि ब्लफ भी तेज हैं होकर चलते है ऐसी स्थिति में 
निसरपुर सरपंच अंतिम पटेल उप सरपंच वंदना मोतीलाल कामदार धनराज तेलंगे दिनेश पाटीदार सहित महिलाएं एवम पुरुषों ने सुपरवाइजर को ज्ञापन सोपा ओर बिजली को सुचारू रूप से चलने की अपील की 

ग्राम निसरपुर गांव को जब बसाया गया था तब से अब तक पुनर्वास स्थल की विद्युत वितरण व्यवस्था अस्त व्यस्त है, वर्तमान पुनर्वास स्थल पर लगभग 8 ग्रामों के लोग निवास कर रहे है, नवीन बसाहट के अनुसार ट्रांसफर्मर की वृद्धि भी नहीं की गयी हैं।

ट्रांसफर्मर पर अधिक भार होने से बार बार विजली बंद हो रही हैं इसी भीषण गर्मी में ग्राम के बीमार मरीज, वृद्ध एवं छोटे बच्चे परेशान हो रहे हैं। कुछ जगह जहा ट्रांसफर्मर पर भार अधिक है उसका उल्लेख निचे किया गया है:-

1. कमल भार्गव के घर के सामने 100 केवी. ट्रांसफर्मर

2. शब्बीर टेलर के घर के पास 100 केवी. ट्रांसफर्मर

3. जानकी मेडम के घर के पास 100 केवी ट्रांसफर्मर

4. मंगु राणे के घर के पास 100 ट्रांसफर्मर

5. राम मंदिर के पास 100 ट्रांसफर्मर

6. रा हुत्य मावर के घर केपार कोन्डा बमाहर में

साथ ही हाईवे के आस पास की लाईट एबी स्विच के अभाव में बार बार बंद की जाती है, यहा पर एबी स्विच की आवश्यकता है। नवीन पुनर्वास स्थल पर आपकी विधुत वितरण कंपनी का कार्यालय का निर्माण भी नहीं हुआ है इस कारण कार्यलय का संचालन ग्रीड से किया जा रहा है।

महोदय से निवेदन है कि निसरपुर में ट्रांसफर्मर की क्षमता वृद्धि करने हेतु आवश्यक निर्देश आपके अधिनश्थ अधिकारियों को देने का कष्ट करें।