60 वर्षीय महिला के निसरपुर नवीन ब्रिज से छलांग लगाने की आशंका
पुलिस और ग्रामीणों ने शुरू की खोजबीन, NDRF की मदद से तलाश
धार जिले के निसरपुर चौकी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज दोपहर करीब 12 बजे एक 60 वर्षीय महिला के निसरपुर स्थित नवीन ब्रिज से छलांग लगाने की सूचना सामने आई।
निसरपुर पुलिस चौकी के अनुसार महिला की पहचान झमु बाई, पति हुकुमचंद सीरवी, निवासी योगमाया मंदिर क्षेत्र, बड़वानी के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद नर्मदा नदी में महिला की तलाश शुरू की गई।
महिला के ब्रिज से छलांग लगाने की बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और NDRF की मदद से नदी में महिला की खोजबीन जारी है।
फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस और राहत दल द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
60 वर्षीय महिला ने पुल से लगाई छलांग
निसरपुर नवीन पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग
September 28, 2026 05:31 PM
1 min read
72 views
1/2
Tags:
#aadhaarcentresarainat
#AadhaarTraining
#aadhaar_campaign
#aadhaarupdate
#aam_adami_party
#aaganbadhi
#aanganbadi
#aap_party
#AAP_protest_in_Rewa
#AAP_protest_in_Rewa_
#accident
#accident_
#accident_budhni
#Accident_During_in_RTO_checking_in_Jabalapur_Shahpura_News
#accident_ichhavar_
#accident_in_Dharampuri_
#accident_in_madwash_majhauli_sidhi_
#accident_in_multai_
#Accident_In_sugar_Mill_in_Narsinghpur
#accident_in_tikamgarh
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google