आगर मालवा। जिले के छावनी क्षेत्र स्थित अयोध्या बस्ती में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ज्योति पति राजेश उम्र 30 वर्ष निवासी अयोध्या बस्ती, छावनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ज्योति ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।