अमलाई / अमराडंडी। " द यूथ अलायंस " के तत्वावधान में आज शाम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नंबर 3 से एक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च अमराडंडी स्थित डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल तक निकाला गया।

वहाँ पहुँचकर NEET परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से जिन छात्रों की मृत्यु हुई है, उन्हें कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिन्नी, आदित्य, शारदा, प्रवीण चौधरी, रियाज, बेटू, साहिल, चंदन, विशाल, अतुल, आकाश, आशु, शनि, सल्लू, असलम, जय देव, आशीष सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा साथी उपस्थित रहे।