जबलपुर: दमोह नाका में अज्ञात बदमाशों ने युवक की सिर पर पत्थर मारकर की हत्या
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के दमोह नाका स्थित पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान आकाश उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो कोतवाली खिन्नी मोहल्ले का निवासी था और ऑटो चलाता था। पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
परिजनों के अनुसार, सुबह तीन लोग आकाश को अपने साथ ले गए थे, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी है, तो उसे तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।
Continue With Google
Comments (0)