गरबे की थाप पर झूम रहा कट्ठीवाड़ा, रंग-बिरंगी रोशनी में शक्ति की आराधना!

धनार माता मंदिर पर हिंद रक्षक संस्था और गुप्ता समाज के पंडालों में गरबा की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंच रही Gen Z

कट्ठीवाड़ा।प्रेम गुप्ता 

नवरात्रि की रौनक, गरबे की थिरकन और रंग-बिरंगी रोशनी… कट्ठीवाड़ा में इन दिनों भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही युवा पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा पंडालों की ओर रुख कर रहे हैं। कहीं आकर्षक पोशाकों की चमक है, तो कहीं गरबे की लय पर थिरकते कदम मां शक्ति की आराधना कर रहे हैं।

धनार माता मंदिर पर नौ दिवसीय आयोजन

धनार माता मंदिर परिसर में हिंद रक्षक संस्था के युवाओं द्वारा प्रतिवर्ष की तरह नौ दिवसीय नवरात्रि आयोजन किया जा रहा है। आकर्षक साज-सज्जा और रंगीन रोशनी से सजे पंडाल में गरबा खेलने के लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।  गुजरात से आए आरकेस्ट्रा और सुमधुर गरबा की धुनों पर युवक युवतियों के साथ हर वर्ग माता की आराधना में लगा है. जयराज जादव, प्रखर पटेल, कुलदीप जादव, विकी सोलंकी, ,हितेश  बारिया,  विनीत बामनिया सहित हिंद रक्षक समिति के  युवाओं का आयोजन में  सराहनीय योगदान है.

गुप्ता समाज के पंडाल में भी गरबे की धूम

गुप्ता समाज द्वारा भी प्रतिवर्ष नवरात्रि पर गरबा आयोजन किया जाता है। यहां प्रतिभागी आकर्षक गरबा प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। समाज अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि समाज के युवाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन समाजजन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है. कृष गुप्ता,  यश गुप्ता,  केशव गुप्ता, सूजल गुप्ता, निकुंज गुप्ता,  हर्षित गुप्ता,  धीरज गुप्ता, नीरज गुप्ता,  नारायण गुप्ता का कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय योगदान है.