डबरा ब्रेकिंग
डबरा स्थित नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिवस श्रद्धा और उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हुआ।
मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं नवग्रह शक्तिपीठ की भव्यता एवं सौंदर्यता का अद्भुत वर्णन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की भव्यता एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। एवं मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व गृहमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मिश्रा जी द्वारा अद्भुत नवग्रह शक्तिपीठ का जो निर्माण करवाया गया है ये न सिर्फ डबरा न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि समस्त भारत देश लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर का समय है
अपने अपने राम कथा के दूसरे दी सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास द्वारा की जा रही कथा की शुरुआत शिवरात्रि के पवन पर्व पर महादेव के मंगल कथाओं से किया कथा के बीच बीच में मनमोहक संगीत एवं भजनों से पंडाल में उपस्थित लाखों की में श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो उठे एवं अपने अपने स्थान पर नृत्य करने से खुद को रोक नहीं पाए डॉ कुमार विश्वास जी की ने कथा से सम्पूर्ण पंडाल में अद्भुत ऊर्जा का संचार कर दिया ।
नवग्रह शक्तिपीठ में इंद्रेश उपाध्याय महाराज जी का आगमन
डबरा स्थित नवग्रह शक्तिपीठ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत “अपने-अपने राम” कथा के उपरांत प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज जी का भव्य आगमन हुआ। उनके आगमन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों, मर्यादा , लीलाओं और भक्तिभाव पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं के आग्रह करने पर महाराज द्वारा उनका सुप्रसिद्ध मनमोहन भजन से श्रद्धालुओं मंत्रमुग्ध और नाचने लगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा उनका पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
महाराज जी के सान्निध्य से महोत्सव की गरिमा और भी बढ़ गई तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से महोत्सव की गरिमा और भी बढ़ गई तथा पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा।
वीवीआईपीयों की उपस्थिति काफी संख्या में रही इस क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वी डी शर्मा, मध्य प्रदेश राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मध्य प्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर , राज्य सभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व सांसद एवं मंत्री जयभान सिंह पवैया, विधायक डबरा सुरेश राजे, जिला पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र घुरैया आदि गणमान्य और राजनैतिको की गरिमाई उपस्थिति रही
Continue With Google
Comments (0)