डबरा में आयोजित नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सातवें दिन प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पावन हनुमंत कथा का शुभारंभ हुआ।

 

कथा प्रारंभ होते ही पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठे। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, आस्था और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया।

 

हनुमंत कथा के शुभारंभ के साथ ही महोत्सव का वातावरण और भी आध्यात्मिक व भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे है ।

 

हनुमंत को पकड़ोगे, तो स्वत: मिल जाएंगे भगवंत: पं धीरेंद्र शास्त्री

 

 

 

 

नवग्रह शक्तिपीठ में आयोजित हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के सांतवं दिन मंगलवार को हनुमत कथा का सरस प्रवाह करते हुए कहा कि संत को पकड़ोगे तो हनुमंत मिलेंगे और हनुमंत को पकड़ोगे तो भगवंत मिलेंगे, इसलिए संतों के सानिध्य  होगा तो भगवान तो मिल ही जाएंगे। हनुमानजी को पकड़ोगे तो रामजी स्वत: ही प्राप्त हो जाएंगे।

हनुमत कथा के पहले दिन  बागेश्वर पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूजा सिर्फ लक्ष्मीजी की नहीं बल्कि लक्ष्मी नारायण की करो। नारायण की कृपा होगी तो लक्ष्मी स्वत: प्राप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि हनुमानजी सदा रामजी के पास ही रहते हैं, इसलिए हनुमानजी के चरण पकड़ लोगे तो रामजी को अलग से बुलाने की आवश्यकता नहीं है।

हनुमान की आराधना से परेशान नहीं करते दुख.....

उन्होंने हनुमानजी की महिमा बताते हुए कहा कि यदि आप हनुमानजी की आराधना करोगे तो दुख तो रहेगा,लेकिन वह आपको परेशान नहीं करेगा। जैसे आंखों की रक्षा पलक करती है, वैसे ही हनुमानजी दुखों से रक्षा करते हैं। वे जन्म-जन्म को कष्टों से मुक्त कर देते हैं। उन्होंने विनोद करते हुए कहा कि जिनके मन काले हैं, वे भी स्टेटस भगवान वाले लगा रहे हैं। अपका चित्र चमके या न चमके,लेकिन आपका चरित्र चमकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हनुमानजी के लिए सबकुछ छोड़ दो या हनुमानजी को छोड़ दो। यदि हनुमानजी के चरण पकड़ोगे तो दुनिया में फिर किसी के चरण पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डॉ मिश्रा ने डबरा के भाग्य खोल दिए.....

 

 

इस मौके पर  भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह, राव उदयप्रताप सिंह , लखन पटेल, पूर्वमंत्री रामनिवास रावत  प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नवग्रह शक्ति पीठ  प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में इन सभी माननीयों का डॉ मिश्रा ने आत्मीय स्वागत किया।