नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आज नवां एवं अंतिम दिवस पर भक्तिमय वातावरण के बीच बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी द्वारा भव्य दिव्य दरबार लगाया गया। दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे, वहीं पूरे परिसर में जयकारों और भक्ति की अद्भुत गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला, जिससे नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन अत्यंत गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।
नवग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का नवां दिन गुरूवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमानजी का दिव्य दरबार लगाया, जिसमें पीड़ित रोते हुए आए और हनुमानजी की कृपा से हंसते हुए गए। इस दौरान प्रेतबाधा से पीड़ित लोगों को बजरंगबली के बल से बाधामुक्त किया गया। हनुमंत कथा के विश्राम दिवस पर पं धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आप भगवान से प्रेम करो ये आस्था है,लेकिन भगवान आपसे प्रेम करे, ये भक्ति है। जो सच्चे मन से भगवान को भजता है, उसे ये दुर्लभ भक्ति प्राप्त हो जाती है। विश्राम दिवस की कथा में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक संजय पाठक प्रमुख रूप से शामिल हुए।
गति और मति ठीक रखो, तो जरूर होगी प्रगति.....
बागेश्वर महाराज ने कहा कि संसार के जजों को न्यायाधीश कहते हैं। बागेश्वर हनुमानजी को भी जज कहते हैं। संसार के न्यायधीश भूल कर सकते हैं,लेकिन द्वारिकाधीश कभी भूल नहीं करते हैं।
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया अभूतपूर्व कार्य
उन्होंने कहा कि अफसरों को कलम फंसने का डर सताता है और नेताओं को कुर्सी जाने का डर सताता है, लेकिन डॉ नरोत्तम मिश्रा के पास तो कुर्सी है ही नहीं। इसके उन्हें किसी का डर नहीं हैं। कुर्सी जाने के बाद वो अभूतपूर्व काम करके दिखाया है, जिसके लिए उन्हें सदियों तक लोग याद करेंगे। कथा विश्राम करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को हिदायत दी कि यदि आपकी गति और मति ठीक बनी रहे तो आपकी प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। फिर कभी समय मिलेगा तो रामकथा सुनाने आएंगे और न दिन नवग्रह पर कथा सुनाएंगे।
नरोत्तम मिश्रा ने माना सभी का आभार.....
कथा विश्राम के बाद कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन को सफलतापूर्वक करना मेरे अकेले के संभव नहीं था,लेकिन इस आयोजन को अपना समझकर संपूर्ण डबरा नगर की जनता ने तन मन धन से सहयोग किया। देश के शीर्ष राजनेता, मशहूर हस्तियां एवं संत महंतों के साथ अंचल भर के लोगों ने शिरकत कर इसे अभूतपूर्व बना दिया। जिला प्रशासन, नगरीय निकाय, अन्य विभागों के साथ प्रेस मीडिया ने भी इस कार्यक्रम का भरपूर प्रचार-प्रसार किया, जिससे जो लोग डबरा नहीं आ सके, उन्होंने भी इस धर्मगंगा में मानसी डुबकी लगाई।
नौ दिनों तक आयोजित हुए नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को विधिविधान से समापन होगा।
Continue With Google
Comments (0)