उमरिया जिले में मिनहाज मध्यप्रदेश की ईद पर जरूरतमंदों के लिए पहल

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में मिनहाज मध्यप्रदेश द्वारा बीते कई वर्षों से ईद के पर्व पर जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जा रही है। यह संगठन निरंतर रूप से राशन कीट, कपड़े, और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कर रहा है।

मिनहाज मध्यप्रदेश का योगदान केवल ईद तक सीमित नहीं है। जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र के ग्राम पोणी में आधुनिक शिक्षा के लिए बच्चों को स्कूल भी बनवाया जा रहा है, जिससे बच्चों को एक उज्जवल शैक्षिक भविष्य मिल सके।

विस्तारित कार्यक्षेत्र

  • शहडोल संभाग के हर कोने तक पहुंच कर बीते 12-13 वर्षों से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।
  • ईद के अवसर पर राशन कीट और कपड़ों का वितरण होता है।

इस नेक कार्य को जनाब मकबूल अहमद गुड्डा भाई की सदारत, हाजी इस्तेयाक अहमद की सरपरस्ती और एडवोकेट तमीम खान की देख रेख में अंजाम दिया जा रहा है। इस अवसर पर उमरिया जिले की कमेटी के सभी जिम्मेदार लोग उपस्थित थे।

जनाब मकबूल अहमद ने कमेटी के सभी जिम्मेदार और कार्यकर्ताओं का दिल से शुक्रिया अदा किया और जिला वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने जिले के सभी लोगों से भाईचारे और मोहब्बत के साथ ईद मनाने की अपील की।