सुख समृद्धि के लिए मन्दिर में हुआ हवन, चालीसा पाठ
उचेहरा - संकट मोचन एवं दत्तू बाब मंदिर में मंडल प्रभारी रत्नेश गौतम के द्वारा सामूहिक रूप से 11 - 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्त जन शामिल हुए एवं भक्ति भाव से श्री राम संकीर्तन चालीसा पाठ उपरांत जय श्री राम जय बागेश्वर धाम के उदघोष के साथ नारे लगाये l इस आयोजन का मुख्य उद्वेश्य बागेश्वर पीठाधीश्वर के द्वारा विश्व शांति के साथ साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, समाज में सुख शांति बनी रहे इसी उद्देश्य को लेकर भगवान बद्रीनाथ धाम के बर्फीले पहाड़ों में 21 दिनों की कठिन तप साधन की जा रही है। इस कठिन तप साधना के समय पूज्य गुरुदेव भगवान स्वस्थ रहे इन्ही उद्देश्यों को लेकर उनके भक्त जनों , शिष्यों द्वारा नगर के प्राचीन मंदिरों में यज्ञ अनुष्ठान किये जा रहे हैं। इस अवसर में शिष्य मंडल सहित संकट मोचन मंदिर समिति के सदस्य एवं मंदिर के प्रधान पुजारी, रमेश गौतम सुनील गुप्ता पप्पी ताम्रकार दुर्गा खटीक अशोक गौतम अशोक ताम्रकार बंटू शुक्ला दुर्गेश गौतम रज्जू ताम्रकार सहित काफी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)