कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर भव्य नर्मदा स्नान, महाआरती, दीपदान और पारंपरिक मेले का आयोजन। बांद्राभान में नर्मदा और तवा नदियों के संगम पर भी एक विशाल ऐतिहासिक लगा मेला, जहाँ लाखों श्रद्धालुऔ आस्था की लगाई डुबकी।
नर्मदापुरम जिले में सोहागपुर, पिपरिया और बाबई के नर्मदा घाटों पर भव्य स्नान, पूजन और स्थानीय मेलों का आयोजन। इसके साथ ही गाँव-गाँव के मंदिरों और घाटों पर सामूहिक दीपदान, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण के कार्यक्रम।
मंगलवार 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा है, जिसे सनातन धर्म में वर्ष की सबसे पवित्र पूर्णिमा में से एक माना जाता है क्योंकि इस दिन अनेक पौराणिक और ऐतिहासिक घटनाओं का अद्भुत संगम होता है। मंगलवार को पूर्णिमा तिथि रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।
इसी दिन भगवान शिव ने तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली नामक तीन असुर भाइयों (त्रिपुरासुर) का संहार कर तीनों लोकों को उनके आतंक से मुक्त किया था, जिसके कारण इसे 'त्रिपुरी' या 'त्रिपुरारी पूर्णिमा' कहा जाता है।
त्रिपुरासुर के वध की खुशी में सभी देवतागण धरती पर काशी (वाराणसी) के गंगा घाटों पर उतरे थे और लाखों दीप जलाकर उत्सव मनाया था, इसलिए आज शाम प्रदोष काल में दीपदान कर 'देव दीपावली' मनाई जाती है।
सृष्टि के आरंभ में प्रलय के समय वेदों और सप्तऋषियों की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने इसी पावन तिथि को अपना पहला अवतार 'मत्स्यावतार' धारण किया था।
इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ दिव्य महारास रचाया था, और देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले तुलसी-शालिग्राम विवाह का समापन भी आज ही होता है।
इस दिन पवित्र नदियों (विशेषकर गंगा) में स्नान करने, अन्न, तिल, वस्त्र व घी का दान करने और संध्या समय तुलसी, मंदिर व नदी के तट पर दीपदान करने से 100 अश्वमेध यज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
Continue With Google