छापरी और तिसमाल के मंदिर में हुई चोरी
बंडा। बंडा क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरों ने सेंध लगा कर मंदिर की सामग्री चोरी कर ली। तिसमाल के बीजासेन मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर से वहीं ग्राम छापरी के हनुमान मंदिर में चोरी हो गई। जानकारी अनुसार
रविवार की शाम करीब 6 बजे सभी मंदिरों की पूजा करके पुजारी घर लौट गए। जब दूसरे दिन सुबह सोमवार को मंदिर पहुंचे तो देखा कि बीजासेन माता के मंदिर का ताला कटा था उसमें लगा पीतल का 10- 12 किलो का घंटा, पीतल के दो छोटे घंटे, लोटा, आरती , वहीं सिद्ध बाबा मंदिर से एक बड़ा घंटा, नागदेव की चांदी की मूर्ति सहित अन्य सामग्री मौके पर नहीं थी। जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गया।
छापरी के कप्पू बब्बा हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर मूर्ति से चांदी का मुकुट चुरा कर ले गया। जानकारी अनुसार 18 जुलाई को सुबह नौ बजे पुजारी करके मंदिर का गेट पर ताला लगा दिया था। शाम को जब शाम 6 बजे मंदिर की पूजा करने पुजारी पहुंचे तो मूर्ति के सिर पर चांदी का मुकुट नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया।
Continue With Google
Comments (0)