छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 12 में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इलाके से सामने आए एक नए वीडियो ने सनसनी फैला दी है, जिसमें खुलेआम लाठी-डंडों से हमला करते हुए आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गोलू राइन, छोटू और उनके पिता स्माइल ने पीड़ित दशरथ पाल के घर के बाहर पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अभद्र और गंदी गालियां देते हुए पूरे इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद वार्ड नंबर 12 में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 12 में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है कि खुलेआम हो रही गुंडागर्दी पर पुलिस कब तक लगाम लगाएगी और वार्ड नंबर 12 की जनता को कब मिलेगा सुरक्षा का भरोसा?
Continue With Google
Comments (0)