बस कंडक्टर पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद।

 

छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बस कंडक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पन्ना रोड स्थित आजाद चौक के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश साहू पिता छिंगे साहू, निवासी आजाद चौक, नया पन्ना नाका, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
SP Chhatarpur