*भेरुंदा पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा*

*सूनी रात में दुकान का गेट तोड कर चोरी करने वाले और ट्रैक्टर की डिग्गी से किसान के रुपये चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

*आरोपी पूर्व मेें भी चोरी के केस मेें हो चुका है गिरफ्तार*

*आरोपी के कब्जे से चोरी का मसरूका क़ीमती करीबन 40. हजार और 20 हज़ार नगदी कुल 60 हज़ार का माल ज़प्त* 

 

 *भेरुंदा पुलिस ने नगर मे  विगत दिनो हुई दो चोरी के मामले का खुलसा  करते हुये बताया कि   दिनांक 04.06.2026 को फरियादी अनवार खान पिता बबलू खान उम्र 36 साल निवासी भाईलाल कालोनी भैरूंदा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 03.05.2026 की रात्रि मे अज्ञात चोर उसकी दुकान से लोहे के तीन पासे, लोहे के यन्त्र बनाने के औजार, पीतल की कंगनी करीब 01 किलो, लोहे के 06 कल्टीवेटर के मोजे से चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 308/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया

गया। 

*की गयी कार्यवाही–*

 सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भैरूँदा द्वारा अपराध क्रमांक 308/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस  के अज्ञात आरोपी तलाश हेतु टीम गठित की गयी। आरोपीगण की तलाश हेतु 

मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया व तकनीकी सहायता प्राप्त की जिसके परिणाम स्वरुप संदेही *जितेन्द्र उईके पिता लक्ष्मण सिंह उईके उम्र 22 साल निवासी सुभाष कालोनी भैरुंदा* को चिन्हित कर उससे पूछताछ की गई। जिसके घटना दिनांक की दरमियानी रात दुकान से लोहे के तीन पासे, लोहे के यन्त्र बनाने के औजार, पीतल की कंगनी करीब 01 किलो, लोहे के 06 कल्टीवेटर के मोजे चोरी करना बताया व अप.क्र 149/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गये ट्रेक्टर की सीट से 94253 रुपये मय झोले से चोरी करना बताया, आरोपी से 20000 रुपये चोरी का मशरुका जप्त किया गयाl आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।  

सराहनीय भूमिका – उनि कौशलेन्द्र  प्र.आर.धर्मेन्द्र सिंह, प्र.आर.राममनोहर यादव, आर. प्रकाश, आर. सतेन्द्र, आर. जितेन्द्र कीर, आर.विश्वास का  सराहनीय योगदान रहा।