एंकर/- दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के कुलुवा पट्टी गांव में शनिवार शाम 5 वर्षीय बच्चे की सिर पर पत्थर पटक कर नृशंस हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार देवेंद्र पिता भगत सिंह 5 निवासी कुलवा पट्टी के ऊपर सतीश नाम के युवक ने पत्थर पटक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी लगते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पूंछताछ में बताया बच्चा शाम के समय खाना खाने के बाद गांव में ही चबूतरे के पास खेल रहा था। इसी दौरान सतीश नाम के युवक ने उसके सिर पर हमला कर घायल दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है कि आखिर आरोपी ने घटना को अंजाम क्यों दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस चारों और सर्चिंग कर रही है और परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं। मृतक के दादा रूप सिंह ने बताया उन्हें भी नहीं पता आरोपी सतीश ने उनके पोते को क्या मारा है वह गंभीर हालत में पड़ा मिला था। मौके पर एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.वहीं बांदकपुर क्षेत्र में आरोपी होने की खबर पर मौके पर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस भी तलाश करने में जुटी हुई है।

बाईट/- मनीष कुमार ( कोतवाली टीआई दमोह )