आलीराजपुर जिले के बोरी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका बोरी नगर में जुलूस निकाला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल ले जाया गया। इस दौरान बीच बाजार में आरोपी से उठक-बैठक भी लगवाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

 

पुलिस की कार्रवाई के दौरान पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बोरी मामले में अब तक 8 नामजद आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।