ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के गृह जिले में उनके ही विभाग की खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिल रही है,या यू कहे कि बिजली विभाग अब गुंडों से वसूली करवा रही है,दरअसल मामला मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा इलाके का है यहां पर रवि शर्मा अपने परिवार के साथ निवास करते हैं,जहां बिजली कर्मचारियों ने रवि शर्मा के साथ बिजली को लेकर विवाद शुरू कर दिया उसके बाद थोड़ी देर बाद बिजली कर्मचारियों ने अपने प्राइवेट गुंडे बुला लिए गुंडों ने रवि शर्मा के घर में घुसकर जमकर मारपीट की लाठी डंडे बरसाए उसके बाद फायरिंग कर दी बिजली कर्मचारियों के द्वारा बुलाए गए आधा दर्जन बदमाशो ने कट्टे के बट से रवि शर्मा के सिर हमला कर दिया इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया जिसमें बिजली विभाग के गुंडाई साफ दिखाई दे रही है,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मुरार थाना पुलिस पहुंची पुलिस देख मारपीट गोलीबारी करने वाले गुंडे मौके से भाग गए,वही घायल रवि शर्मा को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां उनका मेडिकल कराया जा रहा है पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्षों को थाने बुलाया गया है ,हालांकि मारपीट करने वाले लोग भाग गए है उसकी पहचान की जा रही है विवाद बिजली कनेक्शन काटने को लेकर बताया जा रहा है,घटना की जांच पड़ताल की जा रही है और दोषियों पर शख्त कार्रवाई की जाएगी,
बाइट अतुल सोनी,सीएसपी मुरार ग्वालियर,

Continue With Google
Comments (0)