दमोह: पुलिस हिरासत से फरार हुआ चोरी का आरोपी, पुलिस में मचा हड़कंप
दमोह देहात थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपी रविवार सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी की खोजबीन में देहात थाना पुलिस के साथ-साथ सागर नाका चौकी पुलिस और सीएसपी भी लगे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी को शनिवार रात को ही चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे देहात थाने लाया गया था, जहां से वह सोच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की तुरंत जानकारी दी गई और उनके निर्देशन में आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपी की पहचान और घटना का विवरण:
- आरोपी का नाम: संतोष पटेल
- आरोप: नकब जनी और चोरी
- पकड़े जाने का स्थान: सागर नाका चौकी क्षेत्र
- इनाम: ₹2000 का इनाम घोषित
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी संतोष पटेल नकब जनी का आरोपी था। उसके बेटे जयराम को भी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसने खुलासा किया था कि चोरी का कुछ माल उसके पिता के पास भी है। चोरी की घटना दिसंबर माह में घटित हुई थी और तभी से आरोपी संतोष पटेल फरार था।
आरोपी को जब सागर नाका चौकी से देहात थाना लाया गया, तब रविवार की सुबह चार बजे उसे सोच जाने के लिए ले जाया गया। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।
इस मामले में सीएसपी ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी की तलाश में पुलिस पूरी तरह से जुटी हुई है और जल्द ही उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)