दलित दिव्यांग दूल्हे की बारात लोधी मुहल्ले में पहुची तो दबंगों ने करदी लाठी डंडों से पिटाई,मची अफरा तफरी,हटा थाना पहुची दूल्हे की बारात थाने में दर्ज कराई शिकायत,गाँव मे पुलिस बल तैनात....

एंकर/- सरकार भले ही तमाम दावे और वादे करती है कि दलितों पर अत्याचार नही हो रहा है। लेकिन ताजा मामला एमपी के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठक गाँव से सामने आया है। जहाँ  मंगलवार शाम दलित समाज के दूल्हे की रछवाई जब घोड़े पर निकाली जा रही थी।  तब गांव के लोधी समाज के दबंगो ने दूल्हे को घोड़े से उतारकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी दूल्हे पक्ष के लोगों ने बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद दलित समाज के लोग दूल्हे को लेकर बारात के साथ हटा थाने पहुंचे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हटा पुलिस ने आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं  में मामला दर्ज किया है। साथ ही गांव में पुलिस भेजी गई है। दूल्हे की एमएलसी कराने के बाद सभी लोग बरात लेकर बक्सवाहा के बूढ़ी सेमरा गाँव के लिए रवाना हो गए हैं।
 
दरअसल दूल्हा गोलू पिता भागीरथ अहिरवार उम्र 23  की बारात बमोरी बख्शवहा बूढ़ी सेमरा जिला छतरपुर के लिए जानी थी। इसके पहले मंगलवार शाम पांच बजे घोड़े पर दूल्हे की रछवाई निकाली जा रही थी। तभी यह विवाद हो गया। दूल्हा गोलू ने बताया कि उसकी रछवाई जब दिवाले के सामने से गुजर रही थी। तब गुड्डू सिंह, कृष्णा, हाकम, पलटू के द्वारा उसे घोड़े से उतारकर मारपीट कर दी। उसकी बहन मनीषा के साथ भी मारपीट की गई।  दूल्हे की मां विद्या अहिरवार ने बताया कि उनके बेटे की रछवाई घोड़े पर निकल रही थी। तभी गांव के लोधी समाज के लोगों द्वारा उनके बेटे को रछवाई निकालने से मना किया। जब परिवार के लोगों ने कहा कि आज उसकी बरात जानी है। तब आरोपियों ने लड़के को घोड़े से नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट की। उनका बेटा दिव्यांग है इसके बावजूद भी आरोपियों ने बेटे को बेरहमी से मारा। उनकी बेटी मनीषा ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके सोने के कुछ जेवर भी मारपीट के दौरान गायब हो गए।हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया की बिजोरी पाठक गांव में गोलू अहिरवार की बारात जाने के पहले रछवाई निकाली जा रही थी। इस मामले में फरियादी गरीबा अहिरवार ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की भतीजे गोलू की बारात जाने के पहले गांव में रछवाई निकल रही थी। उनका भतीजा घोड़े पर बैठा था जैसे ही वह लोग दिवाले के पास पहुंचे।  तभी वहां विश्वनाथ लोधी, बिच्छू लोधी, पलटू और अन्य लोग पहुंच गए।  उन्होंने लड़के को घोड़े से नीचे उतरने के लिए कहा। जब दूल्हे के परिजनों ने ऐसा करने से मना किया तो दूल्हे के साथ मारपीट कर दी और नीचे पटक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और गांव में पुलिस भेज दी गई है। ताकि विवाह की रस्म शांति से संपन्न हो सके। बताया गया है कि इसके पहले भी गांव में इसी प्रकार का कुछ विवाद पहले भी हो चुका है। जब दबंग के द्वारा दलित समाज के युवक की  रछवाई निकालने के दौरान विवाद किया था। तब भीम आर्मी ने पहुचकर गाँव मे रछवाई निकाली थी।