गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में संत सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने गढाकोटा में विरोध दर्ज कराया। गत दिवस मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साध्वी आर्यिका दो माताजी को एक वाहन चालक द्वारा जानबूझकर टक्कर मारने से उनका समाधि मरण हो गया था। गढाकोटा बड़ा जैन मंदिर में शोक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

गढाकोटा में विरोध मौन जुलूस में रहली,पटना बुजुर्ग,अनंतपुरा, चांदपुर,काछी पिपरिया,बलेह, छिरारी,मुहली सहित नगर गढाकोटा ओर अन्य ग्रामों की सकल जैन समाज ने एकजुट होकर मौन जुलूस निकाला।

जुलूस के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महेश दुबे को सौंपा।

 

 ज्ञापन में दोषी वाहन चालक पर कठोरतम कार्रवाई करने और पूरे देश में साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

 

समाज में आक्रोश

जैन समाज के लोगों ने घटना को सुनियोजित बताते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि अहिंसा के पुजारी साधु-संतों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार से मांग है कि संत सुरक्षा कानून बनाया जाए।