ग्वालियर में बीयर बार के कर्मचारियों द्वारा शराब पीने आए तीन बदमाश युवको से चकना का पैसा मांगना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी मारपीट और फायरिंग की वारदात बीयर बार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दअरसल ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भिंड रोड स्थित दुर्वा बीयर बार पर बाइक सवार तीन युवक रविवार दोपहर के वक्त शराब पीने के लिए पहुंचे थे। जहां शराब पीने के दौरान बीयर बार के कर्मचारी सूर्य प्रताप भदौरिया के द्वारा चकना का पैसा मांगा तो बदमाश नाराज हो गए और उन्होंने विवाद कर गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। जब उनको गाली देने से मना किया तो वह मारपीट करने लगे तभी वह मौजूद अन्य कर्मचारी भी इकट्ठा हुए तो तीनों बदमाश धमकी देकर वहां से निकल गए। फिर रात को दोबारा से वही लोग बीयर बार पर वापस आए और गाली गलौज कर तोड़फोड़ कर दी तो तोड़फोड़ के बाद एक बदमाश ने गोली चला दी और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बदमाशों के द्वारा मारपीट तोड़फोड़ फायरिंग करने की घटना बीयर बार के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद कर्मचारियों इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर देर रात बदमाशों को गिरफ्तार कर पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने नाम अनीश सिंह,अवधेश शर्मा, सोनू शर्मा जिला भिंड निवासी बताया हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है।