ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट खरीदने बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 23 दिसंबर को इस मामले में पुलिस द्वारा सात आरोपी गिरफ्तार किए गए थे.दोनों आरोपी विदेशी साइबर फ्राॅडस्टर से व्हाट्सएप के माध्यम से कनेक्ट थे. इन आरोपियों के नाइजीरिया कैमरून और चीन में बैठे साइबर ठगों से सीधे संपर्क थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए ठगों से जेल में मिलने आए गुजरात के इन युवकों  को पुलिस ने पकड़ लिया.इनके नाम शैलेंद्र पटेल और मुकेश चौधरी बताए गए हैं दोनों ही राजस्थान और गुजरात के रहने वाले हैं. इनके कब्जे से पांच मोबाइल दो लैपटॉप एटीएम कार्ड जप्त किए गए हैं। एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने यहां बताया कि विदेश में बैठे साइबर ठग नए नए तरीकों से भारत में ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इनमें इन्वेस्टमेंट फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड ऑनलाइन गेमिंग फेक आईडी बनाकर एवं अन्य तरीकों से लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है. ये लोग ठगी की राशि ट्रांसफर करने के लिए म्यूल एकाउंट का इस्तेमाल करते थे. जो एक बार ठगी की राशि को ट्रांसफर करने के बाद अपने आप बंद हो जाता था.विदेशी साइबर फ्रॉड करने वाले अपने भारत में बैठे साथियों की मदद से बैंक अकाउंट मंगाते थे। यह लोग अभी तक सैकड़ो लोगों के मूल्य अकाउंट बनवा चुके हैं और राशि ट्रांसफर कर चुके हैं पैसा भेजने के लिए यह लोग क्रिप्टो करेंसी को इस्तेमाल करते हैं. आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उनकी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।