डबरा । थाना डबरा देहात क्षेत्र में मामूली विवाद पर जानलेवा फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 05 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे माता मंदिर के पास, डबरा में हुई थी। फरियादी राजू पुत्र भगवानदास जाटव, निवासी नई बस्ती टावर वाली गली डबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आग तापने के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने जातिगत गालियां देते हुए मारपीट की और कट्टे से फायर किया, जिसमें एक गोली फरियादी के दाहिने पैर में लगी। इस संबंध में थाना डबरा देहात में अप.क्र. 05/26 धारा 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर द्वारा कार्रवाई करते हुए डबरा देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे पुल के नीचे पिछोर रोड से आरोपियों पुष्पेंद्र साहू एवं मनीष जाटव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक कट्टा 315 बोर, एक अधियानुमा कट्टा 315 बोर तथा दो जिंदा राउंड जप्त किए गए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
थाना डबरा देहात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जानलेवा फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई
Continue With Google
Comments (0)