ग्वालियर। दिनांक 13.01.2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पडाव निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 12.01.2026 को पडाव पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा चिडियाघर के पास स्थित इटालियन गार्डन के सामने स्थित नाले के पास में चोरी की गई मोटरसायकिल को छुपा के रखा गया है। जहाँ से उक्त मोटरसायकलें बारी-बारी कर निकालकर बेचने की फिराक में है। अभी वह व्यक्ति एक मोटरसायकल को निकालकर बेचने के लिये इटालियन गार्डन की ओर आ रहा है।
उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो नाले के पास एक व्यक्ति एक बिना नम्बर की हीरो करिज्मा मोटरसायकल पर बैठकर उसे ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्याम गुर्जर उर्फ श्यामू पुत्र सियाराम गुर्जर उम्र 25 साल निवासी कैथोरा थाना ऐंडोरी जिला भिण्ड बताया। पकड़े गये संदिग्ध से मोटरसायकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो उसने उक्त मोटरसायकिल चोरी की होना बताया। साथ ही नाले के पास इसी प्रकार चोरी की अन्य चार मोटरसायकलें रखी होना बताया। जिन मोटरसायकलों को ग्वालियर में विभिन्न स्थानों से चोरी करना बताया। साथ ही एक बुलेट मोटरसायकिल को कोतवाली मुरैना से चोरी कर उसे बेचकर अपना आईफोन खरीदना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर नाले के पास छिपाई हुई चोरी की चार अन्य मोटरसायकलें मिली। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 05 मोटर सायकिलों को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना पड़ाव में अप0क्र0-11/26 धारा 317(2),317(4),317(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से चोरी की मोटरसायकिलों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपी से थाना महाराजपुरा में वर्ष 2023 में चोरी की 12 बाइक पकड़ी थी। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना महाराजपुरा में 3, थाना गोला का मंदिर में 4, थाना डबरा में 01 तथा थाना मालनपुर भिंड में 1 अपराध पंजीबद्ध हैं।
बरामद वाहन :- हीरो करिज्मा, टीव्हीएस राइडर, हीरो सीडी डीलक्स, हीरो होण्डा स्प्लेण्डर, टीव्हीएस पल्सर चोरी की कुल 05 मोटर सायकिल कुल कीमती लगभग 03 लाख रूपये।
Continue With Google
Comments (0)