ग्वालियर में एक डॉक्टर के बेटे से 36 लाख 66 हज़ार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। जहां ठगों ने शेयर और आईपीओ में निवेश पर 850 फीसदी तक का मुनाफा देने का झांसा दिया था जिसके बाद फरियादी उनके जाल में फंसता चला गया। जब ठगी का पता चला तो बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

वीओ- दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर में रहने वाले डॉ. रामहित शर्मा के बेटे हर्ष बरुआ को एक व्यक्ति ने 21 अगस्त 2025 को “नुवामा VIP परामर्श क्लब” के नाम से संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कराने वाला विशेषज्ञ बताया।आरोपी ने हर्ष को बताया कि उसके जरिए निवेश करने पर सामान्य निवेश से कई गुना, यहां तक कि 850% तक मुनाफा मिल सकता है। झांसे में आकर हर्ष बरुआ ने 21 अगस्त से 15 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 36 लाख 66 हज़ार रुपए निवेश कर दिए। जब हर्ष ने मुनाफे के साथ अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और संपर्क भी तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर हर्ष बरुआ ने थाटीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि “नुवामा VIP परामर्श क्लब” असल में कहां से संचालित हो रहा है और इसका संचालक कौन है। ASP जयराज कुबेर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।