आधार कार्ड का दुरुपयोग कर बेचते थे फर्जी सिम कार्ड: हटा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एंकर/- राज्य साइबर सेल भोपाल की पहल पर फर्जी सिम कार्ड बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "FACE" के अंतर्गत दमोह जिले की हटा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कर, उन्हें ब्लैक मार्केट में बेच रहे थे।
हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय, राज्य साइबर सेल भोपाल द्वारा फर्जी सिम प्रदाताओं के खिलाफ इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। दमोह एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
- साइबर सेल भोपाल और दमोह द्वारा उपलब्ध कराई गई पांच डायरेक्टरी की जांच के दौरान, वर्ष 2019 से 2021 के बीच कुल 1204 फर्जी सिम कार्ड सक्रिय पाए गए।
- आरोपियों ने आधार कार्ड का कूटरचित तरीके से उपयोग कर फर्जी सिम कार्ड जारी किए।
- प्राप्त साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर भरत उर्फ मोंटी पिता देवी तंतवाय निवासी कमला नेहरू वार्ड हटा और रजनीश पिता परसराम अहिरवार निवासी कुलुआ की संलिप्तता स्पष्ट हुई।
आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए दस्तावेजों की कूटरचना की और विभिन्न नामों से सिम कार्ड सक्रिय किए। यह भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 468, 471, 34 और आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
हटा पुलिस ने उक्त आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। राज्य साइबर सेल भोपाल और साइबर सेल दमोह द्वारा शेष डायरेक्टरी के संबंध में टेलीकॉम कंपनियों से CAF रिपोर्ट प्राप्त करना बाकी है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)