थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- दो आरोपी गिरफ्तार

315 बोर देशी कट्टा, अधबनी पिस्टल, अधबना कट्टा, जिंदा कारतूस, कारतूस के खाली खोखे, कारतूस के पेंदे एवं अवैध  हथियार निर्माण में प्रयुक्त संसाधन एवं उपकरण जप्त

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। 

विगत दिवस थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से कट्टा बनाने की सूचना प्राप्त हुई।
पुलिस टीम संबंधित स्थान बेनीगंज मोहल्ला, गर्ल्स स्कूल के पीछे एक घर मे पहुंची। विधिवत तलाशी कार्यवाही की गई। दो व्यक्ति अपने घर के आंगन में औजारों से लोहे के देशी कट्टे बनाने का निर्माण कार्य कर रहे थे,
अवैध हथियार निर्माण करने वाले दोनों आरोपी
1. गया प्रसाद कोरी पिता विजई कोरी निवासी गर्ल्स स्कूल के पीछे बेनीगंज मोहल्ला छतरपुर
2. कृष्ण कोरी पिता गया प्रसाद कोरी निवासी गर्ल्स स्कूल के पीछे बेनीगंज मोहल्ला थाना कोतवाली पुलिस
को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ की गई। स्थान जहां वह कार्य कर रहे थे तलाशी ली गयी। *एक 315 बोर देशी कट्टा, एक अधबनी पिस्टल, एक मैगजीन एक अधबना कट्टा, एक नग लोहे की धुनकी, 8 नग 12 बोर कारतूस के खाली खोखे, 12 नग चली हुई बुलेट, 2 नग लोहे के पाइप, 90 नग कारतूस के पेंदे, 15 नग लोहे की स्प्रिंग, 35 नग पिस्टल के खाली खोखे, 1 नग 315 बोर जिंदा कारतूस, 305 नग 315 बोर के खाली खोखे, एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर, एक छोटी एवं एक बड़ी हथौड़ी, लोहे का प्लास, पेचकस, रेतमार, आरी ब्लेड, कट्टा हैमर, 2 नग कट्टा के ट्रिगर एवं स्क्रू आदि बरामद किये गए ।* विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, उप निरीक्षक उमा परिहार, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, शैलेंद्र सिंह सेंगर, अवधेश चतुर्वेदी, विपेन्द्र चौबे, राजेश यादव, आरक्षक कपेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, महिला आरक्षक माया एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur