जबलपुर

बरगी के मानेगांव में बेलगाम खनन माफिया के साहस का गंभीर मामला सामने आया जहां अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच करने गए जबलपुर तहसीलदार रविन्द्र पटेल ने तीन हाइवा अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा एवं उन्हें बरगी थाने लाने के लिए साथ में निकले परंतु खनन कारोबारी रोहित जैन अपने साथियों के साथ पहुंचा और बीच रस्ते में तहसीलदार एवं हाइवा की रोक लिया इसके बाद खनन कारोबारी रोहित जैन उतरते ही तहसीलदार से अभद्रता पर उतर आया और अपने ड्राइवर से बोला चढ़ा दो डंफर दो चार न सही जो होगा देख लेंगे कुछ देर तक हालत बेकाबू रहे खनन माफिया गाली गलौज करता रहा जिसका वीडियो बहुप्रसारित हो गया जिसके बाद बरगी थाने से पुलिस बल बुलाया गया एवं खनन कारोबारी को बरगी थाने लाया गया मामले में खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव एवं तहसीलदार रविन्द्र पटेल की शिकायत पर आरोपी रोहित यादव और उनके साथियों पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है