सोशल मीडिया पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान पर मुलताई में आक्रोश: भीम आर्मी सदस्य की शिकायत पर मामला दर्ज
मध्य प्रदेश के मुलताई क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के छाया चित्र के अपमान का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर बहुजन समाज और भीम आर्मी के सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है आक्रोशित लोगों ने थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
वही एसडीओपी एस. के. सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गौतम उबनारे (निवासी अंबेडकर चौक, मुलताई), जो स्वयं को भीम आर्मी का सदस्य बताते हैं, ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी शिवराज सिंह राजपूत (निवासी ग्राम वंडली) ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य किया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर पर जूते रखकर उसे अपमानित किया और उस चित्र को फाड़कर जातिगत अपशब्दों का प्रयोग किया। इस घटना का पता चलते ही भीम आर्मी और बहुजन समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पहुँचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई
मुलताई पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी शिवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध बीएनएस और एस सी एस टी की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
समाज में रोष
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की हरकतें समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश हैं, भीम आर्मी के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Continue With Google
Comments (0)