दलित दूल्हे से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश, कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,एआईसीसी की मीटिंग में व्यस्त थे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नही हो सकी पीड़ित परिवार से बात.....कांग्रेस के दमोह प्रभारी हर्ष यादव से कराई फोन पर बात,प्रदेश अध्यक्ष से बात कराने पहुचा था प्रतिनिधि मंडल....

पीड़ित परिवार बोला गाँव के दबंग हैंडपंप से नही भरने देते पानी, गाँव मे है पांनी की समस्या...

एंकर/- दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठक गांव में दिव्यांग दलित दूल्हे को रछवाई के दौरान घोड़े से उतरकर मारपीट करने के मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। बुधवार दोपहर हटा टीआई सुधीर बेगी ने पुलिस बल के साथ गांव में आरोपियों की खोज की, लेकिन आरोपी फरार हो गए हैं उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी भी साथ में थे। गांव के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। वही कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से पीड़ित परिवार की बात प्रतिनिधि मंडल को करानी थी लेकिन वह एआईसीसी की मीटिंग में व्यस्त होने के कारण दमोह प्रभारी हर्ष यादव से फ़ोन पर बात कराई उन्हें पीड़ित परिवार ने आपबीती सुनाई वही हर्ष यादव ने मदद का भरोसा उन्हें दिया। 

वही आपको बता दें मंगलवार शाम गोलू अहिरवार की रछ्वाई घोड़ी पर निकाली जा रही थी। जब गोलू अपने परिजनों के साथ लोधी मोहल्ले में दिवाले के समीप से गुजर रहा था। तभी विश्वनाथ सिंह लोधी, बिच्छू लोधी, घुप्पु और चिन्नू  ने गोलू को रछ्वाई निकालने से मना करते हुए घोड़ी से उतरने के लिए कहा। जब गोलू ने मना किया तब इन लोगों ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। साथ ही उसकी बहन मनीषा को भी बुरी तरह मारा था। जिसमें गोलू गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हटा थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट व अन्य धारा में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार थे जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। वही गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल लगाया गया था।  बुधवार दोपहर टी आई सुधीर बेगी गांव पहुंचे तो उन्हें आरोपी नहीं मिले। टीआई  बेगी ने बताया की बिजोरी पाठक गांव में चार लोगों ने घोड़ी पर रछ्वाई निकालने के विवाद पर गोलू अहिरवार के साथ मारपीट की थी। इस मामले के चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है जो फरार है।  पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल गांव में लगाया गया है ताकि किसी प्रकार का कोई विवाद आगे ना बढ़ सके। 
वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार दोपहर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल, मनु मिश्रा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेश गोलू सराफ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश पटेरिया प्रदीप पटेल के साथ अन्य लोग शामिल थे। पीड़ित परिवार के घर जाकर कांग्रेस नेताओं ने विवाद का कारण जाना और परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। जहां जैसी जरूरत पड़ेगी कांग्रेस उनका पूरा साथ देगी। आंदोलन करने की जरूरत पड़ेगी कलेक्ट्रेट का घेराव करनी पड़ेगी जरूरत पड़ेगी तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से उनकी समस्याएं भी जानी दूल्हे की माँ ने बताया गाँव मे पानी की समस्या है एक हैंडपंप घर के समीप है लेकिन गांव में छुआ छूत के कारण ऊंची जाति के लोग पानी नही भरने देते यदि हैंडपंप से पानी भरते हैं तो वह पूरा हैंडपंप धोते है उसके बाद किसी को पानी भरने देते हैं। सभी समस्याओं को सुनकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने निराकरण करने का आश्वासन दिया है। फोन पर जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से फोन पर बात कर घटनाक्रम की जानकारी दी। वही पूरे परिवार का कहना है जिन लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की है वह काफी दबंग है और गांव में आए दिन इसी प्रकार का विवाद करते रहते हैं। वही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने भी कहा है कि आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई के लिए कलेक्टर के पास प्रतिवेदन भेजा जाएगा।