ग्वालियर में पड़ोसी के प्लॉट में जबरन गाड़ी खड़ी करने की जिद को लेकर सिपाही और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सिपाही SAF में पदस्थ है और एक पूर्व मंत्री का पीएसओ बताया जा रहा है। इसी हनक में वह पड़ोसी पर दबाव बना रहा था। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सिपाही सहित उसके साथियों पर मामला दर्ज किया है।

वी/ओ-दअरसल माधौगंज थाना क्षेत्र के चतेरा ओली में रहने वाले सूरज सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके भाई का एक प्लॉट चितेरा ओली में स्थित है। उस प्लॉट में सिपाही गिर्राज गुर्जर ने अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी है। जब गिर्राज से गाड़ी हटाने को कहा गया तो वह गाड़ी को हटाने को तैयार नहीं हुआ।सिपाही गिर्राज को पड़ोसी के प्लॉट से गाड़ी हटाने का नोटिस भी दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने गाड़ी नहीं हटाई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया है कि इसका बदला लेने के लिए सिपाही गिर्राज गुर्जर, आर्यन और मनीष सहित 7-8 लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंच गया और गाली गलौज कर अभद्रता की। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो गिर्राज और उसके साथियों ने उसकी मारपीट कर दी। जिसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। इस घटना की शिकायत सूरज ने थाने पहुंचकर की। फरियादी ने पुलिस से कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को गिर्राज से जान का खतरा है। फिलहाल पुलिस ने सूरज सोनी की शिकायत पर आरक्षक गिर्राज गुर्जर, आर्यन और मनीष गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट-जयराज कुबेर -ASP ग्वालियर-(पड़ोसी के प्लॉट में जबरन गाड़ी खड़ी करने की जिद को लेकर सिपाही और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सिपाही SAF में पदस्थ है और एक पूर्व मंत्री का पीएसओ बताया जा रहा है। इसी हनक में वह पड़ोसी पर दबाव बना रहा था। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सिपाही सहित उसके साथियों पर मामला दर्ज किया है।)