*सागर जिला ब्यूरो चीफ - ब्रजेश गौतम*
*थाना सुरखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार*
सागर। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकास कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा व एसडीओपी श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में, जिला सागर में अवैध गतिविधियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*छापामार कार्रवाई और *बरामदगी*
दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर, सुरखी पुलिस टीम ने सरकारी कॉलेज के समीप, रोबिन्स नाथन के घर के बाजू में स्थित एक लोहे के स्टोर रूम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 72 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला (8 खाकी कार्टूनों में) बरामद की। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है
*आरोपी की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया*
पुलिस ने मौके से आरोपी रोबिनन नाथन उर्फ हनी (पिता: राबर्ट नाथन, निवासी: ढना) को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से अवैध खेप जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से शराब के मुख्य स्रोतों और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य नेटवर्क के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
*सराहनीय टीम वर्क*
अवैध शराब माफिया के विरुद्ध की गई इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपांशु (भा.पु.से. परि.), उपनिरीक्षक मनीषा तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, सउनि गनगौर प्रसाद, आरक्षक 1160 कमलेश, आरक्षक 1834 कामेश, आरक्षक 385 ओमकार और आरक्षक 1460 प्रेमचंद्र की विशेष और सराहनीय भूमिका रही है।

Continue With Google
Comments (0)