खबर लिखने की कीमत एक पत्रकार को धमकी के रूप में चुकानी पड़ी। सितंबर माह में जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से अपराधी के फरार होने की खबर प्रकाशित होने से नाराज़ एक पुलिसकर्मी बिना वर्दी पत्रकार से भिड़ गया।

सूत्रों के अनुसार, जिस रात कैदी फरार हुआ, उस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा शराब का सेवन किया गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मी शिवम शर्मा नशे की हालत में ड्यूटी छोड़कर घर चला गया, जिससे आरोपी को भागने का मौका मिला।

अब सामने आए वीडियो में वही पुलिसकर्मी बिना वर्दी, हाथ में सिगरेट और चाय लिए, नशे की हालत में पत्रकार को धमकाता नजर आ रहा है और कह रहा है—“बनाओ वीडियो।”

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रेस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।