ग्वालियर में होटल के कर्मचारी का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को थाटीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 12 मार्च की रात होटल के कर्मचारी का कार में डालकर अपहरण किया था, मारपीट के बाद अपहरणकर्ता उसे छोड़कर भाग निकले थे।

वीओ- दरहसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार स्थित बागवान होटल के रिसेप्शनिस्ट 24 साल के श्यामू राणा का अपहरण हुआ था। श्यामू ने बताया कि 12 मार्च की रात तकरीबन 01.30 बजे होटल के गेट पर खड़ा था। तभी काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी से आकाश राणा, हिमांशू राणा, कुनाल राणा और एक अन्य व्यक्ति आया। सभी ने श्यामू को जबरजस्ती कार में बिठा लिया और मुरार की तरफ ले गये। अपहरणकर्ताओं ने श्यामू को पीटते हुए उसके साडू उप्पे राणा के बारे में पूछताछ की। उप्पे राणा से अपहरणकर्ताओं का कोई विवाद चल रहा था। श्यामू ने बताया कि उप्पे राणा से उसकी कोई बात ही नही हुई, इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उसे गोविंदपुरी में गाड़ी से उतार दिया था। थाटीपुर पुलिस ने केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की। 26 मार्च को मुखबिर से ख़बर मिलने पर पुलिस ने मोहनपुर पुल के नीचे दबिश दी, जहां दो लड़के पुल के नीचे खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम-पता पूछने पर एक ने अपना नाम आकाश राणा दूसरे ने अपना नाम हिमांशू राणा बताया। दोनों आरोपियों से अपहरण की घटना करना कबूल किया किया। थाटीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।