उमरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के प्रयासों में खनिज विभाग ने रविवार रात को चंदिया क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की। इस दौरान एक हाइवा और एक डंपर को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए जब्त कर लिया गया।
जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन, और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी को मिली सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
टीम की त्वरित कार्रवाई
सहायक खनिज अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनिज निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा और प्रभारी खनिज निरीक्षक एन.एस. आर्मी की टीम ने चंदिया तहसील के गणेशपुर मार्ग खैरभार रोड पर जांच अभियान चलाया।
- वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 1800 (हाइवा), चालक: सोमनाथ यादव, निवासी ग्राम बसाड़ी, थाना बड़वारा, जिला कटनी।
- वाहन क्रमांक ओडी 35 ई 7722 (डंपर), चालक: मनोज महोबिया, निवासी ग्राम निपनिया, तहसील पनागर, जिला जबलपुर।
दोनों वाहनों को खनिज रेत सहित जब्त कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए जुड़े रहें।
Continue With Google
Comments (0)