ग्वालियर जनकगंज थाना क्षेत्र के निंबाजी की खोह में रहने वाली महिला दीपा शाक्य और उसके पति ने अपने जेठ यानी पति मोहन के बड़े भाई भागीरथ पर छेड़छाड़ करने एवं मारपीट का आरोप लगाया है.सबूत के तौर पर महिला ने दो वीडियो भी पुलिस को दिए हैं. जिसमें उसके साथ 12 और 15 मार्च को जेठ भागीरथ द्वारा मारपीट की गई थी. दरअसल निंबाजी की खोह में रहने वाले मोहन शाक्य और उसका भाई भागीरथ साथ में ही रहते हैं. दोनों के बीच विवाद चल रहा है. महिला के मुताबिक जब वह घर पर अकेली थी तब उसके साथ जेठ भागीरथ ने छेड़छाड़ की. विरोध करने पर उसकी मारपीट की गई. यहां तक की उसकी मासूम बेटी के सामने ही उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामले को जनकगंज थाने को भिजवाया है और इसमें न्यायोचित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं.

Continue With Google
Comments (0)