नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्षकार की अनूठी पहल, बच्चों को बांटी पाठ सामग्री और सिखाए यातायात के नियम
सागर / नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्षकार सिर्फ कानून-व्यवस्था तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी संवेदनशील कार्यशैली के कारण लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने की उनकी सोच उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है।
इसी क्रम में गुरुवार सुबह 10 बजे थाना प्रभारी कपिल लक्षकार आज नरयावली के एक निजी स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद स्कूली बच्चों को अपनी ओर से निःशुल्क पाठ सामग्री भेंट की। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने बच्चों को यातायात नियमों की अहम जानकारी भी दी। उन्होंने समझाया कि सड़क पार करते समय दोनों ओर ध्यान से वाहनों को देखकर ही आगे बढ़ें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
थाना प्रभारी ने बच्चों को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे बेहिचक पुलिस की मदद ले सकें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे यह सभी जरूरी जानकारियां घर जाकर अपने परिजनों को भी बताएं, ताकि पूरा परिवार यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित रहे।
नरयावली थाना प्रभारी की यह पहल न सिर्फ बच्चों के भविष्य को संवारने वाली है, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है।
Continue With Google
Comments (0)