मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोट 

*अशोकनगर कलेक्टर से कुलगुरु की सौजन्य मुलाकात, शैक्षणिक सहयोग का मिला आश्वासन*

*गुना/अशोकनगर।* क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. किशन यादव ने अशोकनगर जिला कलेक्टर साकेत मालवीय से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, विद्यार्थियों की शिक्षा एवं कौशल विकास को लेकर चर्चा हुई। कुलगुरु ने विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के विकास के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी कलेक्टर को दी।

कलेक्टर साकेत मालवीय ने विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की और विद्यार्थियों की शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है और प्रशासन व शिक्षण संस्थानों के समन्वय से विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे।

कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. किशन यादव ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस समन्वय से उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।