जोबट में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे एवं छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

राजेश जैन

जोबट। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों एवं युवाओं द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि छात्रों के साथ हुए व्यवहार से देशभर के विद्यार्थियों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।

स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) की अनुपस्थिति के कारण राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जोबट पटवारी सरोज किराड़े को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी समय में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर दो दर्जन के लगभग छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।