गुना की अनोखी पहल: स्कूल नहीं, अब यूनिवर्सिटी में होगी पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग*
*गुना।* अब तक आपने स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक के बारे में सुना होगा, लेकिन गुना के क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय ने मध्यप्रदेश में एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है।
विश्वविद्यालय के हिंदी साहित्य विभाग ने प्रदेश में पहली बार यूनिवर्सिटी लेवल पर पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया। इसका मकसद था - स्टूडेंट्स की पढ़ाई, हाजिरी, स्किल और करियर को लेकर खुलकर बातचीत।
कुलगुरु की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तीनों पक्ष - छात्र, अभिभावक और शिक्षक एक ही मंच पर आए।
*कुलगुरु ने क्या कहा?*
कुलगुरु महोदय ने साफ कहा कि यूनिवर्सिटी सिर्फ डिग्री बांटने की जगह नहीं है। यहाँ बच्चों में आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और नौकरी लायक स्किल भी पैदा करनी है। उन्होंने छात्रों से रोज क्लास आने और यूनिवर्सिटी की सुविधाओं का पूरा फायदा उठाने को कहा। वहीं पैरेंट्स से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें, क्योंकि बच्चे के विकास में घर और यूनिवर्सिटी दोनों का बराबर हाथ होता है।
बैठक में पैरेंट्स ने भी अपने बच्चों के भविष्य, उनकी रुचियों और समस्याओं पर खुलकर बात रखी।
इस पूरे कार्यक्रम को सुश्री रितिका जैन ने संभाला, जबकि मनोज शुक्ला, रामधनी पटेल और उपेन्द्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं। आखिर में मनोज शुक्ला ने सभी का धन्यवाद किया।
Continue With Google