आलोट। यातायात जागरूकता अभियान के तहत आलोट में शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शासकीय महाविद्यालय आलोट में जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला आलोट में भी छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों और सड़क संकेतों की जानकारी दी गई।
शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश दी गई। सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए सीपीआर की आवश्यकता और इसकी प्राथमिक जानकारी भी दी गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले राहगीरों के लिए राहवीर योजना के तहत प्रोत्साहन का प्रावधान है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिलने वाली पीएम राहत राशि संबंधी जानकारी भी दी गई। साथ ही जरूरतमंद दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए रक्तदान करने का महत्व समझाते हुए विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में यातायात प्रभारी आलोट ने छात्राओं एवं समस्त स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों और विभिन्न सड़क संकेतों की जानकारी दी। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर विशेष रूप से समझाइश दी गई।
जागरूकता कार्यक्रमों में थाना आलोट से एसआई मोहन भाटी सहित पुलिस स्टाफ, यातायात विभाग से आरआई सत्येंद्र सिंह एवं स्टाफ, ब्लड डोनेशन संस्था से नकुल खारोल तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थानों का स्टाफ उपस्थित रहा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
Continue With Google