आलोट। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। रतलाम के एक निजी विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की वैभवी पाटीदार एवं प्रिंस कुशवाहा का आगामी संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की।
इस सफलता में क्रीड़ा शिक्षक विजय जोशी एवं शिक्षिका मधु पिपलोदिया के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Continue With Google