माल्थोन सागर रोड मामा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जनपद सदस्य की मौत होने का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक मनसुख अहिरवार 75 वर्ष पिछले कई वर्षों से मालथौन में ही रह रहे थे और वे सुबह-सुबह हर दिन की तरह घूमने गए हुए थे, इसी दौरान मामा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनकी मोके पर ही मोत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाह कर सव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया और मामले को जांच में लिया है। इस घटना से परिवार में शोक का माहुल वन गया।