NEET-UG 2026 में 557 अंक हासिल कर खुशी साहू ने हासिल किया मेडिकल कॉलेज में प्रवेश

खकनार। नीट यूजी 2026 की परीक्षा में खकनार की छात्रा खुशी निकलेश साहू ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 557 अंक प्राप्त किए हैं। खुशी का चयन सागर स्थित शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में हुआ है खकनार की पहली छात्रा बनेंगी  MBBS डॉक्टर
खुशी की इस सफलता की जानकारी मिलते ही नगर में खुशी का माहौल बन गया। पिता निकलेश साहू माता सविता साहू व परिवारजनों, रिश्तेदारों और नगरवासियों ने खुशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निकलेश साहू ने बताया कि खुशी ने अपनी पढ़ाई के प्रति लगातार मेहनत और लगन बनाए रखी, जिसका परिणाम उन्हें नीट यूजी में सफलता के रूप में मिला। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खकनार नगर भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
नगरवासियों ने खुशी शाहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र का नाम रोशन   करेंगी।